Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला था। आज 24K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60 रुपये फिसल गया है। ईरान और इजरायल के बीच चल रही वॉर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है, ये आप देख सकते हैं।

24 कैरेट सोने का भाव
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60 रुपये फिसलकर 1,00,840 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 1,00,900 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 600 रुपये गिरकर 10,08,400 रुपये पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को 10,09,000 रुपये पर थी।
22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 50 रुपये गिरकर 92,450 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 92,500 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 500 रुपये गिरकर 9,24,500 रुपये पर आ गई है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 50 रुपये गिरकर 75,640 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 75,690 रुपये पर था। वहीं, 100 ग्राम सोने का दाम 500 रुपये गिरकर 7,56,400 रुपये पर आ गया है और इससे पहले 7,56,900 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों में हलचल की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई क्योंकि दुनिया भर की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। बीते वीकेंड पर अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इससे कच्चे तेल की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं।
अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद सोमवार को लोग डॉलर और सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में पैसा लगाने लगे। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया क्योंकि डर है कि ईरान मिडिल ईस्ट की एनर्जी फैसिलिटी या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजरानी पर हमला कर सकता है।
हाल के तनाव ने सोने की कीमतों को एक बार फिर रफ्तार दी है। इस साल अब तक सोने में करीब 30% तक उछाल आ चुका है। हालांकि अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो महंगाई और ब्याज दरें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे सोने की तेजी पर ब्रेक लग सकता है क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता।
फिलहाल ईरान ने कोई बड़ा जवाबी हमला नहीं किया है। रूस और चीन जैसे देशों से उसे केवल जुबानी समर्थन मिलने की उम्मीद है। साथ ही ईरान के लिए लड़ने वाले कई ग्रुप्स अभी इसमें खुलकर शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा ईरान चीन को नाराज़ नहीं करना चाहता क्योंकि अगर तनाव बढ़ा तो तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिससे चीन को बड़ा झटका लगेगा। वैसे भी, सोना इस वक्त अपने अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 125 डॉलर कम है, इसलिए निवेशक भी थोड़ा संभलकर आगे बढ़ रहे हैं।
आज चांदी की कीमत
सराफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार तीसरे दिन नहीं बदली है। 10 ग्राम चांदी का रेट 1,100 रुपये पर है। 100 ग्राम चांदी का रेट 11,000 रुपये पर आ गया है और 1000 ग्राम चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications