Aaj Sone Chandi Ka Bhav: सराफा बाजार में सोने के रेट में आज 24 मार्च को गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी का दाम भी आज कम हो गया है। सराफा बाजार में 21 और 22 मार्च को भी सोने का दाम लुढ़क गया था। वहीं, चांदी की कीमत में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सोने या चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सराफा बाजार में सोने का लेटेस्ट रेट क्या है ये जरूर चेक कर लें।

22 कैरेट सोने की ये है लेटेस्ट कीमत
सोने के दाम में 23 मार्च को कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। वहीं, आज गिरावट देखने को मिल रही है। 22 कैरेटे प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 150 रुपये फिसलकर 82,300 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 1500 रुपये गिरकर 8,23,000 रुपये पर है। इससे पहले यानी 23 मार्च को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,24,500 रुपये पर था।
देशभर के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8230 रुपये पर आ गई है। जबकि लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली में कल 23 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,245 रुपये पर थी।
इतना हो गया है 24 कैरेट सोने का दाम
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 210 रुपये गिरकर 89,770 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 2100 रुपये लुढ़कर 8,97,900 रुपये पर है। सराफा बाजार में 23 मार्च को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8,99,800 रुपये पर थी।
कानपुर में इतना है 24 कैरेट सोने का रेट
लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8977 रुपये पर है। मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8962 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का दाम
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 120 रुपये गिरकर 67,340 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 1200 रुपये लुढ़कर 6,73,400 रुपये पर है। सराफा बाजार में 23 मार्च को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 67,460 रुपये पर थी।
चांदी का ये है लेटेस्ट रेट
10 ग्राम चांदी का दाम आज 24 मार्च को 1090 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 10,900 पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये पर आ गई है। इससे पहले भी चांदी के दाम में 22 और 21 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 23 मार्च को चांदी का रेट नहीं बदला था।
कानपुर से लेकर दिल्ली में चांदी का दाम
कानपुर, जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का दाम 1009 पर है। इसके अलावा नासिक में 1028 रुपये पर है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के रेट में तेजी देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट में ये है सोने-चांदी का दाम
आज 24 मार्च को कॉमेक्स पर +0.09% उछलकर 10 बजकर 34 मिनट पर गोल्ड रेट 3,024.00 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी का दाम 0.65% की उछाल के साथ 33.705 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में शुक्रवार को 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसके पीछे प्रॉफिटबुकिंग और मजबूत डॉलर इंडेक्स है। इसके अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन, इकोनॉमिक अनर्सिटिनेटी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं की वजह से सोने में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम फिर उछले! जानिए तनिष्क, मालाबार, जॉयअलुकास और कल्याण...कहां कितना रेट?

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications