Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 26 जून को कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। जबकि आज सराफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर का रेट फिसल गया है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट की वजह डॉलर में हल्की मजबूती और इजरायल-ईरान के बीच बनी शांति है, इससे सोने पर दबाव आया। बाजार की नजर अब अमेरिका के महंगाई आंकड़े पर है, जिससे यह संकेत मिल सके कि फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाएगा। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की लेटेस्ट कीमतें कितनी है, ये चेक कर सकते हैं।

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
देशभर में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 930 रुपये पर आ गई है। ऐसे में कीमत 98,170 रुपये पर आ गई है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,300 रुपये गिरकर 9,81,700 रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोन की कीमतों में बदलाव नहीं देखने को मिला था। 26 जून को गोल्ड की कीमत 9,91,000 रुपये पर थी।
22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 850 रुपये गिरकर 90,000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 90,850 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,500 रुपये फिसलकर 9,00,000 रुपये पर है। इससे पहले 9,08,500 रुपये पर थी।
गोल्ड रेट में बदलाव की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक इजरायल और ईरान के बीच कम होते तनाव पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से दोनों देशों में फिलहाल शांति बनी हुई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच अगले हफ्ते बैठक होगी और इजरायल-ईरान विवाद लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी दी कि हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि ट्रंप की टैक्स पॉलिसी का कंज्यूमर गुड्स की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा, यह समझना अभी भी चुनौती है। अगर महंगाई में तेजी नहीं आती है तो फेड ब्याज दरों में कटौती पर जल्द फैसला कर सकता है, जिससे सोने को फायदा मिल सकता है क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता।
हालांकि, ट्रंप फेड की धीमी रफ्तार से नाराज हैं और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह सितंबर या अक्टूबर में पॉवेल की जगह किसी और को नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। इस साल सोने में जबरदस्त तेजी आई थी और इसकी कीमतों में 25% तक उछाल देखने को मिला था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह तेजी थमती नजर आई है। इसकी वजह है व्यापार विवादों में थोड़ी राहत और ऊंची कीमतों पर निवेशकों की सतर्कता।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट आज 700 रुपये गिरकर 73,640 रुपये पर आ गया है। जबकि कल 74,340 रुपये पर था। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 7,000 रुपये गिरकर 7,36,400 रुपये पर है। इससे पहले 26 जून को 7,43,400 रुपये पर था।
सराफा बाजार में चांदी की कीमत
चांदी के रेट में 26 जून को स्थिरता देखने को मिली थी। जबकि आज गिरावट देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का भाव आज 10 रुपये गिरकर 10,790 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 10,800 रुपये पर था। वहीं, 1000 ग्राम चांदी का रेट आज 100 रुपये लुढ़कर 1,07,900 रुपये पर है। इससे पहले 1,08,000 रुपये पर था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications