Sone Chandi Ka Rate: सराफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने का दाम बढ़ गया है। आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 40 रुपये चढ़ गई है। वहीं, आज चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले यानी 26 मार्च को चांदी का रेट बढ़ गया था। इसके अलावा 25 और 24 मार्च को भी चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। गोल्ड-सिल्वर का आज लेटेस्ट रेट क्या, इसे खरीदारी से पहले जरूर देख लें।

ये है 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate In India Today)
आज 27 मार्च को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 440 रुपये उछलकर 89,990 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 4400 रुपये चढ़कर 8,99,900 रुपये पर है। सराफा बाजार में 26 मार्च को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8,95,500 रुपये पर थी।
अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट(Aaj Sone Ka Dam) की बात करें तो कानपुर, जयपुर में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 8,999 रुपये पर है। इसके अलावा मुंबई और पुणे में 8235 रुपये पर है।
22 कैरेट सोने की ये है लेटेस्ट कीमत (Latest Gold Price)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 400 रुपये उछलकर 82,500 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 4000 रुपये चढ़कर 8,25,000 रुपये पर है। इससे पहले यानी 26 मार्च को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,21,000 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम कल 26 मार्च को 82,100 रुपये पर था। सोने के दाम में 26 मार्च और 24 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी।
लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली में आज 27 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,250 रुपये पर आ गई है। वहीं, पुणे और कोलकाता में आज 22 कैरेट की कीमत 8235 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का दाम (18K Gold Price In India)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 320 रुपये उछलकर 67,500 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 3200 रुपये चढ़कर 6,75,000 रुपये पर है। सराफा बाजार में 26 मार्च को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 6,71,800 रुपये पर थी।
लखनऊ और दिल्ली में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 6750 रुपये पर है। इससे पहले 6718 रुपये पर गोल्ड की कीमत थी। इसके अलावा पटना और अहमदाबाद में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 6742 रुपये पर है।
चांदी का ये है लेटेस्ट रेट (Silver Rate In India Today)
10 ग्राम चांदी का दाम आज 1020 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 10,200 पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,02,200 रुपये पर है। इससे पहले चांदी के दाम में दो दिन से लगातार कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
10 ग्राम चांदी का दाम आज लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में 1020 रुपये पर है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है।
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत (Gold Rate News)
आज 27 मार्च को कॉमेक्स पर +0.58% उछलकर 10 बजकर 56 मिनट पर गोल्ड रेट 3,039.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का दाम 0.32% की उछाल के साथ 34.33 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। यूएस बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर इसके पीछे के कारण रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम फिर उछले! जानिए तनिष्क, मालाबार, जॉयअलुकास और कल्याण...कहां कितना रेट?

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications