Gold Rate Today: सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 मई को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी जबकि आज 27 मई को सराफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है।
मंगलवार को सोना दो हफ्ते के उच्च स्तर के करीब रहा है। कमजोर डॉलर और अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता निवेशकों के बीच बनी हुई है। निवेशक अमेरिका के इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर और स्पष्टता मिल सके। सराफा बाजार में सोने की कीमत में आज कितनी हो गई है ये चेक कर सकते हैं।

24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today)
आज 24K प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट 490 रुपये चढ़कर 98,280 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 26 मई को 97,790 रुपये पर था। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 4900 रुपये चढ़कर 9,82,800 रुपये पर आ गई है और 26 मई को 9,77,900 रुपये पर थी।
22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम (22K Gold Rate)
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। 22 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 450 रुपये उछलकर 90,100 रुपये पर आ गया है। वहीं, एक दिन पहले दाम 89,650 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 4500 रुपये चढ़कर 9,01,000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 8,96,500 रुपये पर आ गई थी।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और यूके के मार्केट बंद होने के कारण सोना स्थिर रहा, लेकिन मंगलवार सुबह की ट्रेडिंग में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई।
यूरोपीय कमीशन के ट्रेड चीफ मारोस शेफकोविक ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत की जानकारी दी, जिसमें दोनों पक्षों ने 9 जुलाई तक ट्रेड समझौते का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही ट्रंप द्वारा यूरोपीय आयातों पर प्रस्तावित 50% टैरिफ को टालने के फैसले ने रिस्क को कम कर दिया है।
हालांकि, इस कदम से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी में कमी आई है, निवेशक अभी भी अमेरिका की अनिश्चित व्यापार नीतियों और ग्लोबल तनावों को लेकर सतर्क हैं।
जर्मनी द्वारा यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में हमला करने की अनुमति देने से जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं, जिसे क्रेमलिन ने उकसाने वाला कदम बताया है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए हैं, जो अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद हुए हैं।
चीन द्वारा हांगकांग के जरिए अप्रैल में सोने का नेट गोल्ड इंपोर्ट मार्च की तुलना में दोगुना हो गया है, जो मार्च 2024 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है। लगातार बने हुए जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापार को लेकर मिले-जुले संकेत लॉन्ग टर्म में सोने की मांग को समर्थन दे रहे हैं। आज बाजार की नजर अमेरिका के ड्यूरेबल गुड्स के ऑर्डर और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी।
18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate News)
18K प्रति 100 ग्राम का दाम 3700 रुपये चढ़कर 7,37,200 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 7,33,500 रुपये पर थी और 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 370 रुपये चढ़कर 73,720 रुपये पर है और इससे पहले 73,350 रुपये पर थी।
चांदी की कीमत हुई इतनी
आज सराफा बाजार में चांदी का रेट उछल गया है। 100 ग्राम चांदी का रेट 10 रुपये उछलकर 10,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 100 रुपये चढ़कर ₹1,00,000 पर आ गया है। देशभर में 10 ग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications