Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने का भाव आज लुढ़क गया है। जबकि पिछले कई दिनों से सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी। शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। पूरा हफ्ता देखें तो सोना हरे निशान में बंद होने की ओर है।

इसकी वजह अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैक्स कटौती और भारी खर्च वाली नीति का पास होना है, जिससे वहां के वित्तीय हालात को लेकर नई चिंताएं खड़ी हो गई हैं। ट्रंप की इस बड़ी आर्थिक योजना से अमेरिका के फिस्कल डेफिसिट (वित्तीय घाटा) बढ़ने की आशंका है। आमतौर पर जब आर्थिक या वित्तीय अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सोने में सुरक्षित निवेश करते है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है। इसी माहौल में सोना इस हफ्ते मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है।
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रत 10 ग्राम गोल्ड रेट 600 रुपये गिरकर 98,880 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 99,480 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 6000 रुपये फिसलकर 9,88,800 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 9,94,800 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने का दाम है इतना
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 550 रुपये फिसलकर 90,650 रुपये पर था। एक दिन पहले 91,200 रुपये पर गोल्ड की कीमत थी। सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का भाव 5500 रुपये गिरकर 906500 रुपये पर आ गया है। जबकि एक दिन पहले 9,12,000 रुपये पर था।
सोने के दाम में आज गिरावट क्यों देखने को मिल रही है?
गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह अमेरिका में आए मजबूत जॉब डेटा रहा है जिससे यह संकेत मिला कि फेडरल रिजर्व इस महीने के आखिर में ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। दिनभर सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद सोने की कीमतों में करीब 1.4% तक की गिरावट आई।
अमेरिका में पेरोल डेटा अनुमान से बेहतर रहा और बेरोजगारी दर भी उम्मीद से कम रही। इसके चलते डॉलर और ट्रेजरी यील्ड (सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न) दोनों में तेजी आई। निवेशकों ने अब जुलाई की फेड बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना और कम आंकी है। आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं या ऊंची रहती हैं, तो सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ती है, क्योंकि सोने पर ब्याज नहीं मिलता।
हालांकि, पूरे साल की बात करें तो सोने में अब भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। सोना इस साल अब तक करीब 25% ऊपर है और अप्रैल में बने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 170 डॉलर नीचे कारोबार कर रहा है।
इस साल सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग से मजबूती मिली है। दुनियाभर में बढ़े हुए जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रेड टेंशन की वजह से निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही, सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की मजबूत खरीदारी और गोल्ड ETF (सोने पर आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश बढ़ने से भी तेजी को सपोर्ट मिला है।
दूसरी तरफ, अमेरिका के बढ़ते डेफिसिट को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घरेलू नीति में बड़े बदलाव के तहत 3.4 ट्रिलियन डॉलर का बजट पास कराया है।
इसी बीच ट्रेड डील को लेकर भी बाजार की नजर बनी हुई है। ट्रंप ने वियतनाम के साथ समझौते का ऐलान किया है। हालांकि 9 जुलाई को अमेरिका की नई टैरिफ नीति लागू होने की डेडलाइन नजदीक है, फिर भी संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक फिलहाल ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से ज्यादा परेशान नहीं हैं, क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत दिख रही है।
सराफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज शुक्रवार को 450 रुपये गिरकर 74,170 रुपये पर है। एक दिन पहले 74,620 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4500 रुपये गिरकर आज 7,41,700 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 7,46,200 रुपये पर था।
आज चांदी का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो 100 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 11,000 रुपये पर आ गया है। वहीं, एक दिन पहले 11,100 रुपये पर था। इसके अलावा 1000 ग्राम सोने का दाम 1000 रुपये गिरकर 1,10,000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 1,11,000 रुपये पर आ गया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications