Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को लगातार चौथे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 43 रुपये उछल गया है। बुधवार को भी सोने की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिका-चीन ट्रेड को लेकर अनसर्टेनिटी और ग्लोबल इकोनॉमी को देखते हुए निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की तरफ रुख किया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी। आज गुरुवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत क्या है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

24K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today 5 June)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 430 रुपये चढ़कर 99,750 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को 99,320 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4300 रुपये चढ़कर 9,97,500 रुपये पर है। इससे पहले 4 जून को 9,93,200 रुपये पर था।
आज गुरुवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। निवेशक एक तरफ अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों को देख रहे हैं, तो दूसरी ओर ग्लोबल लेवल पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। सभी की निगाह अब आने वाले अमेरिकी पेरोल डेटा पर टिकी है, जिससे आगे की आर्थिक दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
22K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today 4 June)
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 400 रुपये चढ़कर 91,450 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को 91,050 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4000 रुपये चढ़कर 9,14,500 रुपये पर है। इससे पहले 4 जून को 9,10,500 रुपये पर था।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 330 रुपये चढ़कर 74,830 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को 74,500 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 3300 रुपये चढ़कर 7,48,300 रुपये पर है। इससे पहले 4 जून को 7,45,000 रुपये पर था।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। इसकी बड़ी वजह अमेरिका के उम्मीद से कमजोर आर्थिक आंकड़े रहे, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है और मजबूत हो गई कि फेडरल रिजर्व इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। सोना करीब 3,385 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो अप्रैल में बने रिकॉर्ड से सिर्फ 115 डॉलर नीचे है।
अमेरिका में सर्विस सेक्टर की सुस्ती और कम नौकरियों की बढ़त ने मंदी की आशंका को हवा दी है। इसी वजह से निवेशकों को उम्मीद है कि फेड अब मॉनिटरी पॉलिसी में नरमी ला सकता है। आमतौर पर ब्याज दरों में कटौती सोने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता। ऐसे में जब रिटर्न कम होते हैं, तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं।
इस बीच अमेरिका के चीन और यूरोपीय संघ के साथ रिश्ते और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ दोगुना कर 50% कर दिया है और सोशल मीडिया पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर सख्त बयान दिया कि उनसे समझौता करना बेहद मुश्किल है। इस तरह के ट्रेड वॉर की आशंकाएं बढ़ने से भी सोने की सुरक्षित निवेश की छवि और मजबूत हुई है।
हालांकि, मंगलवार को सोने की कीमत थोड़ी गिरी थी, जब एक जॉब रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में रोजगार के मौके बढ़े हैं। लेकिन बुधवार को जैसे ही शंघाई गोल्ड एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू हुई, डिप-बायिंग (गिरावट में खरीदारी) के चलते कीमतों में फिर तेजी आ गई।
इस साल अब तक सोना करीब 30% तक बढ़ चुका है। इस तेजी में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की भी बड़ी भूमिका है, जो लगातार भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर पर निर्भरता को कम करने के मकसद से सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी का रेट हुआ इतना
चांदी का लेटेस्ट दाम हुआ इतना चांदी के रेट में इस हफ्ते सोमवार से तेजी देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का रेट 200 रुपये चढ़कर 10,400 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का लेटेस्ट रेट 2000 रुपये उछलकर 1,04,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?



Click it and Unblock the Notifications