Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले लगातार चार दिनों से सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी। अमेरिका-चीन ट्रेड को लेकर अनसर्टेनिटी और ग्लोबल इकोनॉमी को देखते हुए निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की तरफ रुख किया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी। आज शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत क्या है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

24K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today Sarafa Bazar)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 99,750 रुपये पर आ गया है। 5 जून को भी यही सोने का दाम था। इससे पहले बुधवार को 99,320 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,97,500 रुपये पर है। इससे पहले 4 जून को 9,93,200 रुपये पर था।
22K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today 6 June)
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 91,450 रुपये पर आ गया है। वहीं, बुधवार को 91,050 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,14,500 रुपये पर है। इससे पहले 4 जून को 9,10,500 रुपये पर था।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में 74,830 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को 74,500 रुपये पर था। 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 7,48,300 रुपये पर है। इससे पहले 5 जून को भी यही गोल्ड की कीमत थी।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट, मानव मोदी के अनुसार, सोना पिछले दिन की कुछ बढ़त खो बैठा क्योंकि व्यापारिक तनावों में कुछ नरमी आई है, जिससे सुरक्षित निवेश (हैवन बाइंग) की मांग थोड़ी कम हुई। लेकिन सिल्वर ने जोरदार उछाल दिखाया और बीते 13 सालों का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। इसकी वजह मजबूत होते फंडामेंटल और तकनीकी मजबूती रही। लंबे समय से गोल्ड के मुकाबले पीछे रहने के बाद अब सिल्वर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है और ये अब गोल्ड की रफ्तार पकड़ने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ट्रेड विवाद को सुलझाने को लेकर बातचीत पर सहमति बनी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसे पॉजिटिव बताया, हालांकि चीनी अधिकारियों की राय थोड़ी अलग थी। इस बीच अमेरिका में निजी नौकरियों के कमजोर आंकड़ों के बाद साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी देखी गई।
गोल्ड-सिल्वर रेश्यो जो हाल ही में ऊंचाई पर था, अब गिरकर 94 के स्तर पर आ गया है। वहीं, बुधवार को सिल्वर आधारित ETF में 2.2 मिलियन औंस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब बाजार की नजर अमेरिका के आज आने वाले नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़ों पर है, जो सोने और चांदी दोनों की आगे की दिशा तय कर सकते हैं।
चांदी का रेट हुआ इतना
चांदी का लेटेस्ट दाम हुआ इतना चांदी के रेट में इस हफ्ते सोमवार से तेजी देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का रेट 300 रुपये चढ़कर 10,700 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का लेटेस्ट रेट 3000 रुपये उछलकर 1,07,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications