Gold Rate Today 9 June: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9784 रुपये पर आ गया है। सोने की कीमतों लुढ़कने के पीछे मुख्य वजह यह है कि अमेरिका-चीन के बीच होने वाली बातचीत से ट्रेड टेंशन कम होने की उम्मीद है। इससे सोने में निवेश की मांग कमजोर हुई है। साथ ही, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर जॉब डेटा आने से यह उम्मीद भी घट गई कि फेडरल रिजर्व जल्द ब्याज दरों में कटौती करेगा।

24 कैरेट सोने का दाम
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 280 रुपये गिरकर 97,840 रुपये पर आ गया है। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 2800 रुपये फिसल गई है। ऐसे में सोने का भाव 9,78,400 रुपये पर आ गई है। जबकि 8 जून को 9,81,200 रुपये पर थी।
22K गोल्ड रेट हुआ इतना
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 250 रुपये गिरकर 89,700 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 89,950 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 2500 रुपये गिरकर 8,97,000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 8,99,500 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 210 रुपये फिसलकर 73,390 रुपये पर आ गया है। इससे पहले रविवार और शनिवार को दाम 73,600 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट में 2100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में कीमत 7,33,900 रुपये पर आ गई है। इससे पहले कीमत 7,36,000 रुपये पर है।
सोने और चांदी की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि प्लेटिनम की कीमतें भी 2022 की शुरुआत के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर रहीं। इंडस्ट्रियल डिमांड ज्यादा होने की वजह से चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को इन धातुओं में 4% से ज्यादा उछाल आया था और शुक्रवार को भी तेजी जारी रही।
वहीं दूसरी ओर, सोना थोड़ा फिसला क्योंकि बेहतर अमेरिकी जॉब्स रिपोर्ट के बाद ट्रेडर्स को अब लगता है कि फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसके चलते बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती हुई है, जिससे सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी।
हालांकि, साल 2025 में अब तक सोना 26% चढ़ चुका है। बढ़ते टैरिफ वॉर और सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की भारी खरीद की वजह से कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। पहले चांदी और प्लेटिनम इस रफ्तार से पीछे थे, लेकिन अब ये तेजी से पकड़ बना रहे हैं चांदी में इस साल अब तक 25% और प्लेटिनम में 29% की बढ़त दर्ज की गई है।
इन दोनों धातुओं की कीमतें मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल डिमांड से प्रभावित होती हैं। चांदी सोलर पैनल बनाने में जरूरी होती है, जबकि प्लेटिनम का इस्तेमाल कारों के इंजन में लगे कैटालिटिक कन्वर्टर्स और अन्य उपकरणों में होता है। इसके अलावा, फरवरी की शुरुआत से सिल्वर-बैक्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश भी लगातार बढ़ रहा है और अब तक इसमें 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इन शहरों में जानें 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
- आज लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9784 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9784 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9784 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9769 रुपये पर है।
- पुणे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9769 रुपये पर है।
चांदी की कीमत हुई इतनी
चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 10,700 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1000 ग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रुपये पर आ गई है और एक दिन पहले भी यही दाम था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?



Click it and Unblock the Notifications