Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड रेट में कमी आना निवेशकों के बीच में खुशी की लहर देखने को मिलती है। इजरायल और ईरान के बीच के तनाव के बीच इन्वेस्टर गोल्ड में प्रॉफ़िट बुकिंग करते हुए दिख रहे हैं जिस वजह से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है।
गोल्ड और क्रूड ऑयल में भी तेजी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से गोल्ड नए रिकॉर्ड बना सकता है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 100370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101510 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 92000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 75280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76140 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100520 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100520 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100520 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101660 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100082 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 194 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106843 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:18 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 279 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:19 मिनट तक 3,392.74 डॉलर रही है। इसमें 4.90 डॉलर का गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.14 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:19 मिनट तक 36.43 डॉलर रही है। इसमें 0.04 डॉलर कि तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.10 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में सोमवार को थोड़ी गिरावट देखी गई, जिससे दिन में हुई बढ़त खत्म हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध के अन्य देशों तक फैलने का खतरा अब कम होता नजर आ रहा है। सोमवार को सोना करीब $3,390 प्रति औंस पर पहुंचा, जो अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब $110 कम है। यह लगातार चौथा दिन था जब इज़राइल और ईरान के बीच गोलाबारी हुई।
हालात तब थोड़े शांत हुए जब तेहरान ने यह संकेत दिया कि वह तनाव कम करना चाहता है और अमेरिका के साथ परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार है। Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से क्षेत्रीय युद्ध की आशंका कम हुई।
हालांकि पिछले हफ्ते अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोना 3.7% चढ़ गया था। यह तेजी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था को हो रहे खतरे के कारण पहले से ही चल रही तेजी में और जान भर गई।
2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका एक अहम कारण यह भी है कि दुनिया के केंद्रीय बैंक डॉलर से दूरी बनाते हुए सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। Bank of America के एक सर्वे के अनुसार, निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और कमजोर होगा। फिलहाल 'डॉलर को शॉर्ट करना' सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रेड माना जा रहा है। डॉलर की कमजोरी सोने के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications