Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सप्ताह के शुरुआती दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, बीते एक दिन पहले यहां सोने की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई थी। इन्वेस्टर्स के मन में सवाल बने हुए हैं, अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु केंद्रों पर अटैक कर दिया क्या अब सोने के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।

गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल की लड़ाई के बीच निवेशक सोने में प्रॉफ़िट बुकिंग करते हुए दिख रहे हैं।
गोल्ड और क्रूड ऑयल में भी तेजी देखने को मिल रही है। आज भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 100690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 100750 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 92300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 75520 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75560 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100690 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 100840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 92450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 100690 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 92300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 99005 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:29 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 104 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 106455 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:29 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 231 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:30 मिनट तक 3,355.88 डॉलर रही है। इसमें 12.87 डॉलर का गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.38 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:30 मिनट तक 35.98 डॉलर रही है। इसमें 0.01 डॉलर कि गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.03 परसेंट के आस पास की कमी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई क्योंकि दुनिया भर की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। बीते वीकेंड पर अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इससे कच्चे तेल की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं।
अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद सोमवार को लोग डॉलर और सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में पैसा लगाने लगे। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया क्योंकि डर है कि ईरान मिडिल ईस्ट की एनर्जी फैसिलिटी या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजरानी पर हमला कर सकता है। हाल के तनाव ने सोने की कीमतों को एक बार फिर रफ्तार दी है।
इस साल अब तक सोने में करीब 30% तक उछाल आ चुका है। हालांकि अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो महंगाई और ब्याज दरें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे सोने की तेजी पर ब्रेक लग सकता है क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता। फिलहाल ईरान ने कोई बड़ा जवाबी हमला नहीं किया है। रूस और चीन जैसे देशों से उसे केवल जुबानी समर्थन मिलने की उम्मीद है। साथ ही ईरान के लिए लड़ने वाले कई ग्रुप्स अभी इसमें खुलकर शामिल नहीं हो रहे हैं।
इसके अलावा ईरान चीन को नाराज़ नहीं करना चाहता क्योंकि अगर तनाव बढ़ा तो तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिससे चीन को बड़ा झटका लगेगा। वैसे भी, सोना इस वक्त अपने अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 125 डॉलर कम है, इसलिए निवेशक भी थोड़ा संभलकर आगे बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications