Dubai Gold Rate: दुबई में बीते कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, उसी कड़ी में आज एक बार फिर सोने की कीमत गिर गई हैं। गोल्ड के गहने खरीदने वालों के सामने ये अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि अक्सर लोग सोने के भाव कम होने का इंतजार करते हैं।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ कम करने के लिए एक अस्थायी समझौते के ऐलान किया है, जिसमें 90 दिनों के विराम को अपनाया, इस विराम के बाद दुनिया की बड़ी इकॉनोमी के बीच पोटेन्सियल नुकसानदेह व्यापार युद्ध में कमी आई। हालांकि, वैश्विक बाजार 90 दिनों के बाद भी रिजल्ट के बारे में अनिश्चित बने हुए हैं।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को दोपहर के 12:30 बजे 789 रुपए यानी 0.86 प्रतिशत रुपए फिसलकर 91476 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इन दिनों जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 88237 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 89811 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 81710 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83109 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 66860 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68002 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 86100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 88050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9790 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9790 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर के 12:33 मिनट तक 3,148.15 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 38.67 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.25 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर के 12:33 मिनट तक 31.93 डॉलर रही है। इसमें 0.32 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.99 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर
सर्टिफाइड सोना ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है, AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications