Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज एक बार फिर यहां सोने के दाम में उछाल दर्ज की जा रहा है। गोल्ड इन्वेस्टरों को इन दिनों काफी ज्यादा सोचना पड़ रहा है क्योंकि रेट में निरंतर बदलाव बना हुआ है।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लाल निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98180 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73640 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96636 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:17 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 175 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 107420 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:17 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 155 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:18 मिनट तक 3,323.39 डॉलर रही है। इसमें 10.71 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.32 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:18 मिनट तक 36.47 डॉलर रही है। इसमें 0.07 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.20 परसेंट के आस पास तेजी की है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसकी प्रमुख वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कुछ व्यापारिक साझेदारों पर बढ़ी हुई टैरिफ (शुल्क) लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाना रहा। हालांकि ट्रंप ने यह साफ कर दिया कि 1 अगस्त 2025 अंतिम तारीख है और इसमें अब कोई बदलाव नहीं होगा।
सोना एक समय पर 1.5% तक गिर गया, क्योंकि निवेशक ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी और डेडलाइन को लेकर और जानकारी का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, ट्रंप ने इस हफ्ते ऐलान किया था कि अप्रैल 2 से लागू होने वाले सभी टैरिफ अब 1 अगस्त तक टाल दिए गए हैं, जिससे प्रभावित देशों को समझौता करने के लिए तीन हफ्ते का अतिरिक्त समय मिल गया है।
MKS Pamp SA की हेड ऑफ मेटल्स स्ट्रैटेजी निकी शील्स ने कहा
अभी कमोडिटी मार्केट पर असली दबाव विदेशी मुद्रा और बॉन्ड मार्केट से आ रहा है, खासतौर पर कीमती धातुओं पर। हालांकि इस साल अब तक सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अप्रैल में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जब ट्रंप की नीतियों और ट्रेड डील्स को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इससे निवेशक सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भागे।
इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की लगातार खरीदारी ने भी इसके दामों को सपोर्ट दिया है। खासतौर पर चीन ने इस हफ्ते आधिकारिक गोल्ड रिजर्व में इजाफा करने की घोषणा की है, जिससे सोने की लंबी अवधि की मांग को सहारा मिला है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications