Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में इस हफ्ते के शुरुआती दिन यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है। वहीं, पिछले सप्ताह भी इसी तरह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने के रेट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लाल निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 97260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 97420 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 89150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 72940 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73070 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97260 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97410 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97410 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 97410 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 97260 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 95789 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:28 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 319 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 105450 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:28 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 222 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:29 मिनट तक 3,291.09 डॉलर रही है। इसमें 16.11 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.45 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:29 मिनट तक 36.17 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.48 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा सोने की कीमतें 6 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन कुछ कम हुआ है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (जैसे सोना) छोड़कर जोखिम वाले निवेश की तरफ रुख किया। इसके अलावा, ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन की लड़ाई के बाद सीजफायर फिलहाल बरकरार है।
अमेरिका और चीन के बीच रेयर मिनिरल और मैग्नेट्स की सप्लाई को लेकर चल रही परेशानी भी सुलझा ली गई हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन बाकी देशों के साथ भी ट्रेड समझौते 1 सितंबर 'लेबर डे' तक पूरा कर सकता है।
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के साथ ट्रेड टॉक अचानक रोक दी है। उनका कहना है कि कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाकर सीधा हमला किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह अगले हफ्ते कनाडा पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर पॉवेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को फेड चेयरमैन नहीं बनाएंगे जो ब्याज दरें कम नहीं करेगा।
साथ ही, अमेरिकी सीनेट में ट्रंप का टैक्स कट और खर्च बढ़ाने वाला बड़ा बिल भी मंजूरी की तरफ बढ़ रहा है। इस हफ्ते की बड़ी बातों में फेड चेयरमैन पॉवेल का रुख, बड़े देशों के PMI (इकोनॉमिक हेल्थ) आंकड़े और लेबर मार्केट से जुड़े डाटा भी फोकस रहेगा। यह हफ्ता अमेरिका में छुट्टियों वाला है क्योंकि 4 जुलाई को अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications