Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने-चांदी के भाव में उछाल और गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, एक दिन पहले सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, आज एक बार फिर सोने के रेट में उछाल आया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम होने से दुबई में गोल्ड रेट कम हो सकते हैं।

आज क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उछाल और गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स में भी तेजी के साथ कारोबार जारी है।
MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को दोपहर के 12:00 बजे 82 रुपए यानी 0.08 प्रतिशत रुपए फिसलकर 97275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92893 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86295 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86003 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70601 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70367 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 90700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 90700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.18 फीसदी या 5.98 डॉलर की तेजी के साथ 3,336.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार दोपहर 12:03 बजे 36.37 फीसदी या 0.16 डॉलर के उछाल के साथ 0.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया, क्योंकि निवेशक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि इजराइल-ईरान तनाव दोबारा युद्ध में न बदल जाए। इसके साथ ही बाजार में अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों में कटौती को लेकर भी निवेशक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि फिलहाल ब्याज दरें कम करने की कोई जल्दी नहीं है। अधिकारी ट्रंप की टैरिफ नीति (आयात शुल्क) का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है, यह साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 3,335 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। बुधवार को सोना मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले हफ्ते अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बैठक होगी और इजराइल तथा ईरान के बीच का तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लड़ाई कभी भी फिर से शुरू हो सकती है। जेरोम पॉवेल ने यह भी कहा कि फेड अभी तक यह समझने की कोशिश कर रहा है कि ट्रंप की टैरिफ नीति का असर आम लोगों की जेब पर कैसे पड़ रहा है। अगर महंगाई में तेजी नहीं आती है तो फेड भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे सोने को फायदा मिलेगा, क्योंकि सोने पर ब्याज नहीं मिलता।
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications