Dubai Gold Rate: दुबई में ईद-उल-अजहा से पहले सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यहां गोल्ड रेट में स्थिरता दर्ज की जा रही है। इसकी वजह यह रही कि एक यूएस फेडरेल कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "लिबरेशन डे" टैरिफ को रोक दिया, जिससे सोने में निवेश थोड़ा कम हो गया है। साथ ही मजबूत डॉलर ने भी सोने पर दबाव बनाया है।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:33 बजे 369 रुपए यानी 0.39 प्रतिशत रुपए फिसलकर 95020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 92799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92799 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 85942 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85942 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70311 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70311 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9900 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.62 फीसदी या 20.45 डॉलर की गिरावट के साथ 3,300.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 0.66 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 33.1 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
दुबई से सोना लाने के लिए ऐलिजिबल यात्री होने के किए व्यक्ति के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और कम से कम छह महीने तक विदेश में रहना चाहिए। अगर इस समय के दौरान कोई यात्रा 30 दिनों से कम है, तो उसे छह महीने की जरूरत में नहीं गिना जाता है।
भारत में सोना लाने के इच्छुक यात्रियों के लिए इन नियमों का पालन तय करना जरूरी है। सीमा शुल्क पर कठिनाइयों से बचने के लिए सही दस्तावेज और ऐलिजिबिलिटी का प्रमाण जरूरी है। विदेश में छह महीने रहने के बाद भारत लौटने वाले यात्री 1 किलो तक सोना ला सकते हैं।
ऐसा करने के लिए, उन्हें सीमा शुल्क पर सोने की घोषणा करनी होगी और जरूरी चार्ज का भुगतान करना होगा। यह भत्ता केवल उन लोगों के लिए है जो कम से कम छह महीने तक भारत से बाहर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications