Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आज यहां गोल्ड स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीदों की वजह से आज सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है।

MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को सुबह के 11:52 बजे 21 रुपए यानी 0.02 प्रतिशत रुपए उछलकर 99859 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95670 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88535 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88535 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72445 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72445 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11620 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.40 फीसदी या 13.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,348.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:56 बजे 38.09 फीसदी या 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 0.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सत्र में सोने की कीमत 0.6% गिर गई थी। इसकी वजह जुलाई में अमेरिका की थोक महंगाई (Wholesale Inflation) का तीन साल में सबसे तेज बढ़ना रहा। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर मज़बूत हुए, जिससे सोने पर दबाव पड़ा क्योंकि सोना डॉलर में ही खरीदा-बेचा जाता है और उस पर ब्याज नहीं मिलता।
सितंबर में रेट कट की उम्मीद
स्वैप ट्रेडर्स का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक सितंबर में ब्याज दर घटा सकता है। पहले यह उम्मीद 100% थी, लेकिन अब इसके पूरे होने की संभावना 90% मानी जा रही है। आमतौर पर ब्याज दर घटने पर सोने को फायदा होता है क्योंकि यह ब्याज नहीं देता।
इस साल तिहाई बढ़ा सोना
सोने की कीमत इस साल अब तक 25% से ज्यादा बढ़ चुकी है। ज्यादातर बढ़त पहले चार महीनों में देखी गई थी। इसे बढ़ाने में भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की ओर से की गई सोने की खरीदारी ने अहम रोल निभाया है।
टैरिफ पर उलझन से बाजार में हलचल
पिछले हफ्ते यह खबर आई थी कि अमेरिका सोने की ईंटों (Gold Bars) पर टैरिफ लगा सकता है। इस खबर से न्यूयॉर्क फ्यूचर्स की कीमत और लंदन स्पॉट प्राइस के बीच का अंतर बढ़ गया था। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके बाद दोनों बाजारों की कीमत का अंतर थोड़ा कम हो गया, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications