Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज शुक्रवार को दुबई में एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इन दिनों ये समय सोने के जेवर लेने वालों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ कम करने के लिए एक अस्थायी समझौते के ऐलान किया है, जिसमें 90 दिनों के विराम को अपनाया, इस विराम के बाद दुनिया की बड़ी इकॉनोमी के बीच पोटेन्सियल नुकसानदेह व्यापार युद्ध में कमी आई। हालांकि, वैश्विक बाजार 90 दिनों के बाद भी रिजल्ट के बारे में अनिश्चित बने हुए हैं।
MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:30 बजे 88 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत रुपए उछलकर 93257 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 90442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 90559 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 83795 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 83853 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 68552 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68599 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 87200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 86100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह के 11:34 मिनट तक 3,219.61 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 3.80 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.12 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह के 11:34 मिनट तक 32.44 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.23 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications