Dubai Gold Rate: दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर आज 23 मई को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। गोल्ड खरीदारों को इनदिनों सोना खरीदते समय थोड़ा सोचना पड़ सकता है क्योंकि सोने के भाव में लगातार वृद्धि बनी हुई है। गुरुवार को सोने की कीमत दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, क्योंकि दुबई में इसकी कीमत 400 दिरहम प्रति ग्राम से ऊपर पहुंच गई।

MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:12 बजे 433 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत रुपए उछलकर 95979 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 92552 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86416 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 85715 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70699 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70138 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
डॉलर कमजोर सोना मजबूत
अमेरिकी डॉलर में गिरावट के चलते निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। डॉलर की वैल्यू कम होने पर सोना आमतौर पर महंगा हो जाता है क्योंकि यह अन्य मुद्राओं में सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। यही कारण है कि दुनियाभर में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89550 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10100 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह के 11:18 मिनट तक 3,318.05 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 23.47 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.71 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह के 11:18 मिनट तक 33.16 डॉलर रही है। इसमें 0.07 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.24 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications