Dubai Gold Rate: दुबई में सोने और चांदी के भाव में बदलाव बना हुआ है। आज यहां एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंसन के बीच दुबई में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इजराइल और ईरान युद्ध के बीच गोल्ड रेट में भारी बदलाव बना हुआ है।
सोना और क्रूड ऑयल में भारी तेजी आई है। लेकिन, आज दुनियाभर के शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार जारी है।

MCX पर सोने का 5 अगस्त का कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को दोपहर के 12:16 बजे 199 रुपए यानी 0.2 प्रतिशत रुपए फिसलकर 98979 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96941 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88677 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89790 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72559 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 73473 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 93050 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11990 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.42 फीसदी या 14.35 डॉलर की गिरावट के साथ 3,383.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार दोपहर 12:21 बजे 36.45 फीसदी या 0.06 डॉलर के उछाल के साथ 0.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में सोमवार को थोड़ी गिरावट देखी गई, जिससे दिन में हुई बढ़त खत्म हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध के अन्य देशों तक फैलने का खतरा अब कम होता नजर आ रहा है। सोमवार को सोना करीब $3,390 प्रति औंस पर पहुंचा, जो अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब $110 कम है। यह लगातार चौथा दिन था जब इज़राइल और ईरान के बीच गोलाबारी हुई।
हालात तब थोड़े शांत हुए जब तेहरान ने यह संकेत दिया कि वह तनाव कम करना चाहता है और अमेरिका के साथ परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार है। Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से क्षेत्रीय युद्ध की आशंका कम हुई।
हालांकि पिछले हफ्ते अचानक बढ़े भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोना 3.7% चढ़ गया था। यह तेजी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था को हो रहे खतरे के कारण पहले से ही चल रही तेजी में और जान भर गई।
2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका एक अहम कारण यह भी है कि दुनिया के केंद्रीय बैंक डॉलर से दूरी बनाते हुए सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। Bank of America के एक सर्वे के अनुसार, निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और कमजोर होगा। फिलहाल 'डॉलर को शॉर्ट करना' सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रेड माना जा रहा है। डॉलर की कमजोरी सोने के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications