Gold Rate Today India: सोने का भाव 20 मई को सराफा बाजार में फिसल गया था। वही, आज 21 मई को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत में आज 220 रुपये का उछाल देखा जा रहा है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर में कमजोरी की वजह से सोने की कीमत में आज तेजी देखने को मिल रही है। 24K, 22K और सोने की कीमत आज सराफा बाजार में कितनी है, आइए जानते हैं।

22 कैरेट सोना हुआ इतना महंगा
सराफा बाजार में 22K प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 2200 रुपये उछलकर 89,450 रुपये पर आ गई है। जबकि 20 मई को सोने की कीमत में गिरावट होने की वजह से 87,250 रुपये पर थी। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 22,000 रुपये उछलकर 8,94,500 रुपये पर है। इससे पहले सराफा बाजार में कीमत 8,72,500 रुपये पर थी।
24K गोल्ड की कीमत
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 2400 रुपये चढ़कर 97,570 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 24000 रुपये महंगा होकर 9,75,700 रुपये पर है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 20 मई को 95,170 रुपये पर थी और 100 ग्राम का दाम 9,51,700 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना
सराफा बाजार में आज बुधवार को 18 कैरेट सोने का भाव 1,800 रुपये चढ़ गया है और ऐसे में कीमत 73,190 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 18000 रुपये चढ़कर 7,31,900 रुपये पर आ गई है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 20 मई को सराफा बाजार में 71,390 रुपये पर थी और 100 ग्राम सोने की कीमत 7,13,900 रुपये पर थी।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन सीजफायर की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के बीच सोने की कीमत $3,320 प्रति औंस से नीचे गिरी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन बातचीत की शुरु करने की घोषणा की है। वहीं, पिछले हफ्ते मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी जिससे सोने के भाव को सपोर्ट मिला था। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से सोने में निवेश की मांग कम हुई है।
मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह $3,320 प्रति औंस के नीचे आ गई। इसका कारण रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर बढ़ती उम्मीदें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बिना अमेरिका की मध्यस्थता के बातचीत शुरू हो सकती है।
अलग-अलग शहरों में सराफा बाजार में सोने की कीमत अलग-अलग है। ये आप यहां देख सकते हैं।
इन शहरों में 22 कैरेट सोने का दाम (22K Gold Rate)
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8945 रुपये पर है।
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8945 रुपये पर आ गया है।
- आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम जयपुर में 8945 रुपये पर है।
- मुंबई में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8930 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8930 रुपये पर आ गया है।
आज चांदी का दाम
आज चांदी के रेट में भी तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम चांदी की कीमत 1000 रुपये पर आ गई है और 100 ग्राम चांदी का भाव 300 रुपये उछलकर 10,000 रुपये पर है। 20 मई को कीमत 9700 रुपये पर थी। जबकि 19 मई को 9800 रुपये पर थी। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का दाम 3000 रुपये गिरकर 100000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications