Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली थी। आज मंगलवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। यूएस और चीन की ट्रेड डील की वजह से सोमवार को सोने के रेट फिसल गया था।
हालांकि, आज निवेशकों की सोने में खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा आज चांदी का रेट नहीं बदला है। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो लखनऊ, दिल्ली, कानपुर और अन्य शहरों में गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट चेक यहां कर सकते हैं।

22K सोने की कीमत हुई इतनी (Gold Price Today)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम देशभर में 150 रुपये उछल गया है। ऐसे में कीमत 87,800 रुपये पर आ गई है। 22K प्रति 100 ग्राम का रेट आज 1500 रुपये फिसलकर 8,78,000 रुपये पर आ गया है। शनिवार को सराफा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला था। 22K प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत शनिवार को 8,76,500 रुपये पर थी।
24 कैरेट सोना हुआ इतना महंगा (Gold Rate In India)
24K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम सराफा बाजार में 160 रुपये उछलकर 95,770 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 1600 रुपये चढ़कर 9,57,700 रुपये पर है। सोमवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 9,56,100 रुपये पर था और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम सोमवार को 95,610 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 120 रुपये उछलकर 71,840 रुपये पर आ गई है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1200 रुपये चढ़कर 7,18,400 रुपये पर है। देशभर में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 7,184 रुपये पर आ गई है।
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
- लखनऊ में आज 13 मई को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 8780 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8780 रुपये पर आ गया है।
- दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 8780 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8780 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8765 रुपये पर है।
आज चांदी का दाम (Silver price today in sarafa bazar)
सराफा बाजार में आज 100 ग्राम चांदी का रेट 9,790 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 97,900 रुपये पर है और देशभर में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 979 रुपये पर है।
सोने की कीमतों में 3% तक की गिरावट
Axis Securities के अनुसार, पिछले सेशन में कॉमैक्स गोल्ड करीब 3% गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की भावनाओं में बदलाव और जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के चलते सोने में निवेश की मांग कमजोर हुई है। यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच स्विट्जरलैंड में हुई ट्रेड एग्रीमेंट के बाद देखने को मिली है।
अमेरिका ने चीन के सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 145% से घटाकर 30% कर दिया, जबकि चीन ने अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर टैक्स 125% से घटाकर 10% कर दिया। ये बदलाव 90 दिनों के लिए लागू रहेगा और इससे दुनियाभर के मार्केट में रिस्क लेने की भावना बढ़ी है। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते ने भी निवेशकों को राहत दी और दोनों देशों के बीच तनाव का असर कम हुआ है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम लुढ़का
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत गिर गई है। कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब 1.10% की तेजी के साथ 3263.60 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव में उछाल गया है।
कॉमैक्स पर 1.80% की उछाल के साथ 33.21 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार को सोने की कीमतों में 3% की गिरावट आई क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ कम करने को लेकर एक अस्थायी समझौते की घोषणा के बाद निवेशकों का रुझान जोखिम भरे बाजारों की ओर बढ़ा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications