नई दिल्ली, नवंबर 10। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है। 10 नवंबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। बता दें कि इस समय सोना 48000 रु के ऊपर बरकरार हैं। सोने के उलट आज चांदी के दाम नीचे फिसले हैं। पर चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
10 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 10 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 96 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48217 रु से चढ़ कर 48313 रु पर आ गए। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 88 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64780 रु से गिर कर 64692 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 96 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48120 रु और 22 कैरेट वाला सोना 88 रु महंगा होकर 44255 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 72 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36235 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 56 रु चढ़ कर 28263 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
16 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाते हैं। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
गोल्डमार्क से जानें शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।


Click it and Unblock the Notifications