नई दिल्ली, नवंबर 16। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। सोने की कीमतों में करीब 90 रु की तेजी दर्ज की गयी है। बता दें कि पिछले हफ्ते सोने के दाम 49000 रु के ऊपर आ गए थे। सोने के उलट आज चांदी के दाम नीचे फिसले हैं। पर चांदी की कीमत 66500 रु के ऊपर बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
16 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
16 नवंबर मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 88 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49351 रु से गिर कर 49439 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 288 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66967 रु से गिर कर 66679 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 88 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 49241 रु और 22 कैरेट वाला सोना 80 रु महंगा होकर 45286 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 66 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 37079 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 52 रु चढ़ कर 28922 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications