नई दिल्ली, जनवरी 8। चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में सोने के दामों में बढ़त आई है। वहीं दिल्ली में सोने के दाम नहीं बदले हैं। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 100 रु बढ़ कर 46850 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 100 रु बढ़ कर 49550 रु पर है। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोना इस समय सस्ता बिक रहा है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46750 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 51000 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
चेन्नई और मुंबई के रेट
चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 60 रु बढ़ कर 44920 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60 रु उछल कर 49000 रु रही। मुंबई में सोने के दामों पर नजर डालें तो वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 90 रु चढ़ कर 46600 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 90 रु उछल कर 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में सोने के दाम नहीं बदले हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 44600 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 48650 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44600 रु और 48650 रु ही रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 300 रु चढ़ कर 60700 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 100 रु उछल कर 64600 रुपये पर पहुंच गए। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 44600 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48650 रुपये पर पहुंचा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44600 रु और 48650 रु हो गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इसलिए घटते बढ़ते हैं सोने के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।
आगे क्या होगा
सोने का पिछले काफी समय से समय के चढ़-उतर रहे हैं। मगर जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है। अगस्त 2020 में यह अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications