नई दिल्ली, फरवरी 1। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 1 फरवरी को बजट वाले दिन सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट आज की बढ़त से 48200 रु के ऊपर आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
01 फरवरी को सोने और चांदी के रेट
01 फरवरी को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 420 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47834 रु से चढ़ कर 48254 रु पर आ गया। यह 2020 के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7950 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 536 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61074 रु से चढ़ कर 61610 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज 23 कैरेट वाला सोना 419 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48061 रु और 22 कैरेट वाला सोना 385 रु महंगा होकर 44201 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 315 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36191 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 246 रु चढ़ कर 28229 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications