नई दिल्ली, जुलाई 17। आज सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोने के उलट चांदी के रेट नीचे गिरे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 110 रु की बढ़ोतरी के साथ 47,410 रुपये पर पहुंच गए। वहीं राजधानी में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत 110 रु की ही बढ़ोतरी के साथ 51,710 रु पर पहुंच गयी। मगर चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने का रेट 140 रुपये की गिरावट के साथ 45,610 रुपये और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 140 रु कम होकर 49760 रु तक गिर गया है।
कोलकाता और मुंबई में रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने का रेट 40 रु गिर कर 47660 रु और 24 कैरेट वाले सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 640 रु गिर कर 49,760 रु पर हैं। वहीं मुंबई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 140 रु गिर कर 47,340 रु और 24 कैरेट वाले सोने के रेट प्रति 10 ग्राम भी 140 रु घट कर 48,340 रु पर हैं। इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 1300 रु की गिरावट के साथ 68,400 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 1100 रु गिर कर 73,200 रु पर आ गया।
कीमतों में उतार-चढ़ाव
यहां बताए गए सोने और चांदी के रेट सुबह 8 बजे के हैं। बता दें कि सोने और चांदी के रेट पेट्रोल और डीजल की तरह रोज बदलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कई कारण हैं, जिनसे सोना-चांदी महंगा सस्ता होता है।
सोने में निवेश है जरूरी
बढ़ती मुद्रास्फीति के डर के बीच भारतीय निवेशकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सही एसेट क्लास में निवेश कर रहे हैं। उन्हें ऐसी जगह निवेश करना चाहिए जो मुद्रास्फीति को मात देने वाला रिटर्न जनरेट कर सके। विभिन्न एसेट क्लास में मुद्रास्फीति से बचाव कराने वाले ऑप्शनों में सोने को अच्छा माना जाता है। निवेश करने के लिए सोना सबसे अच्छे साधनों में से एक माना जाता है।
कितना करें निवेश
निवेशकों को जानकार सोने में थोड़ा-बहुत पैसा जरूर निवेश करने की सलाह देते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी कुल निवेश राशि का 15 फीसदी तक सोने में निवेश कर सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड में लगाएं पैसा
अब निवेशकों का रुझान डिजिटल गोल्ड की तरफ बढ़ा है। इसमें सुरक्षा सबसे अहम है। डिजिटल गोल्ड मुहैया कराने वाले के पास ही इसकी सुरक्षा की गारंटी होती है। यानी कि खरीदार/निवेशक को टेंशन लेने की जरूरत नहीं। डिजिटल गोल्ड के फायदों में से एक यह है कि इसमें आपको सोने की फिजिकल डिलीवरी लेने का विकल्प मिलता है। मगर आपको डिलीवरी शुल्क देना पड़ सकता है। सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications