नई दिल्ली, दिसंबर 6। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज 6 दिसंबर को सोने के रेट फिर से ऊपर चढ़े हैं। सोने की कीमतों में आज ठीक-ठाक तेजी देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ आज चांदी भी महंगी हुई है। चांदी की कीमत आज हुई बढ़ोतरी से प्रति किलो 61 हजार रु के ऊपर पहुंच गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
6 दिसंबर के सोने रेट
सोमवार 6 दिसंबर को सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 433 रु प्रति 10 ग्राम की मजबूती देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47444 रु से चढ़ कर 47877 रु पर आ गया। इस समय सोने की कीमत पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड हाई से करीब 8300 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 390 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60843 रु से चढ़ कर 61233 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 331 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47685 रु और 22 कैरेट वाला सोना 305 रु महंगा होकर 43855 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 250 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35908 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 195 रु चढ़ कर 28008 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
अब देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
हॉलमार्क से जानिए सोने की शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।


Click it and Unblock the Notifications