नई दिल्ली, सितंबर 4। दिल्ली सहित चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने की कीमतों में बढ़तोतरी देखने को मिली है। रेट के हिसाब से देखें दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 300 रु की बढ़त के साथ 46,650 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 320 रु की मजबूती के साथ 50,900 रु पर पहुंच गया है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 450 रु बढ़ कर 44,960 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 490 रु उछल कर 49,050 रुपये पर पहुंच गया है। आगे जानिए सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 47,000 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 49,700 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 200 रु बढ़ कर 46,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 200 रुपये की ही तेजी के साथ 47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
जानिए चांदी का रेट
चांदी की कीमत इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 65200 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 69600 रुपये है। चेन्नई में 1800 रु और बाकी महानगरों में चांदी का दाम 1600 रु प्रति किलो महंगा हुआ है। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
हैदराबाद और बेंगलुरु के रेट
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 300 रुपये चढ़ कर 44,500 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 330 रु चढ़ कर 48,550 रुपये पर रहा। बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 300 रु और 330 रु चढ़ कर 44500 रु और 48550 रु रहे।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 300 रुपये चढ़ कर 44500 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 330 रु चढ़ कर 48550 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 300 रु और 330 रु चढ़ कर 44500 रु और 48550 रु रहे।
कैसे जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।


Click it and Unblock the Notifications