Sone Chandi ka Dam: साल 2024 में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वह चाहे नेशनल लेवल पर हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में हर जगह रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो आज सोने का भाव 2300 डॉलर प्रति ओंस के स्तर को पार करके अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से अमेरिका में इंटरेस्ट रेट कम होने के कयास भी लगाया जा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व के द्वारा इस साल इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा दुनिया के सभी देश के सेंट्रल बैंक के द्वारा सोने की डिमांड में तेजी देखने को मिलेगी। यही कारण है कि सोने की कीमतों में इस समय जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। कई विशेषज्ञ मिडल ईस्ट देश में चल रहे भू राजनीतिक तनाव को सोने के दाम में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण मान रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 4 अप्रैल 2024 को सोना 2304.96 प्रति औंस के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
फरवरी में तेज रहीं सोने की कीमतें
आपकी जानकारी के लिए बता दे की फरवरी के महीने में सोने कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एक आंकड़े के मुताबिक फरवरी के महीना में केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद की गई है और यही कारण है कि इसकी कीमत और डिमांड में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की लगातार 9 महीना से केंद्रीय बैंक को द्वारा सोने की खरीद की जा रही है।
कौन से केंद्रीय बैंक खरीद रहे हैं सबसे ज्यादा सोना
दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की डिमांड की जा रही है। दिन में भारत चीन और कजाकिस्तान तीन ऐसे देश हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा सोना आयात किया है। सोना खरीदने में चीन का सेंट्रल बैंक सबसे आगे रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर भारत सबसे बड़ा गोल्ड इंपोर्टर है। वही कजाकिस्तान सोना खरीदने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज है।
सोने में आई कितनी तेजी
वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में 10 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं अप्रैल के महीने में 4 दिन के अंदर सोने की कीमत में 3 परसेंट तक की तेजी देखी गई है।
भारत में और बढ़ सकती है सोने की डिमांड
भारत में वेडिंग सीजन आने वाला है और ऐसे में सोने की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट के द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले बैटिंग सीजन के दौरान भारत में सोने की मांग में और जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि बढ़ती हुई मांग के साथ भारत में भी सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को भी मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications