Aaj Sone ka Bhav, 10 March: बुलियन मार्केट में हफ्ते के पहले दिन ही जोश देखने को मिल रहा है. कीमतों में सोमवार को बढ़त दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तेजी है. वायदा बाजारों में भाव उछल गया है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में जोश का असर आज 10 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है. यही वजह है कि सोने का भाव 86000 रुपए के पार निकल गया है. चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 160 रुपए उछल गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम की कीमत 86000 रुपए के पार निकल गई है. जबकि ऑल टाइम हाई लेवल 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की जा रही है. एक्सचेंज पर मई वायदा 290 रुपए की बढ़त के साथ ट्रेड कर रही, जोकि 97500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्स में सीनियर एनलिस्ट मानव मोदी ने कहा कि कमजोर डॉलर और ग्लोबल ट्रेड के डर से सुरक्षित निवेश के तौर पर फ्लो बढ़ने की वजह से कीमतों में हल्की तेजी है. जबकि निवेशक फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर स्टांस के संकेत का इंतजार कर रहे. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बीते हफ्ते मैक्सिको और कनाडा से कुछ इंपोर्ट पर टैरिफ को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. इसके अलावा मार्केट में अनिश्चितता और अमेरिकी महंगाई, ग्रोथ को लेकर चिंता का भी असर दिख रहा है.
उन्होंने कहा कि इस वीकेंड में रूस और यूक्रेन को लेकर कई सारे अपडेट्स आए, जोकि बिना किसी नतीजे के रहे और मार्केट पार्टिसिपेंट को ऊपर बरकरा रखा है. आगे अमेरिकी महंगाई और PPI के आंकड़ों समेत डॉलर इंडेक्स के मूवमेंट पर नजर रहेगी.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतें उछाल के साथ कारोबार कर रही है. सोने का भाव हल्की मजबूती के साथ 2920 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमतें भी हल्की बढ़त के साथ 32.86 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ने और अमेरिकी जॉब ग्रोथ की वजह से वीकली उछाल देखने को मिली थी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications