Sone ka Bhav Aaj Ka: आज बाजार खुलने के वक्त सोने की कीमत 65615 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। आज मार्केट बंद होने तक कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 65566 रुपए रही। यानी देखा जाए तो आज जब मार्केट 5:03 बजे के आसपास बंद हुआ उसे समय सोने की कीमत में मार्केट खुलने के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि 11 मार्च 2024 को सोना 65646 के ऑल टाइम लेवल को टच कर गया था। हालांकि लोगों को अभी भी उम्मीद है कि सोने की कीमतें और भी ऊपर जा सकती हैं।
कल के मुकाबले आज सोने और चांदी की रेट में आया कितना परिवर्तन
जानकारी के लिए बताते चलें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़े के अनुसार कल बाजार बंद होने तक सोना 65646 के ऑल टाइम हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था। वही जब आज बाजार बंद हुआ तो इसकी कीमत 65,566 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

इस हिसाब से देखा जाए तो आज मार्केट बंद होने तक 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल से आज 80 कम रहा। वही वहीं आज मार्केट खुलने पर सोना कल के मुकाबले 31 रुपए कम था। वहीं अगर आज के कारोबारी दिन की बात करें तो सोने में 49 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी का क्या रहा हाल
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज मार्केट खुलने पर चांदी 72,766 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं पर मार्केट बंद होने पर या 72,675 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इस हिसाब से देखा जाए तो आज चांदी में 91 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 76,934 रुपए का है जो उसने 30 नंबर साल 2023 को बनाया था।
जानिए क्या हैं एमसीएक्स के गोल्ड रेट
अगर बात करते हैं एमसीएक्स के गोल्ड रेट की तो इसमें आज शाम के 5:57 तक 0.36 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अगर आप चांदी की बात करते हैं तो इसमें 0.07 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
अगर बात कर रहे हैं एमसीएक्स के गोल्ड रेट की तो आज ये 3.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65794 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 0.07 प्रतिशत की गिरावट के चांदी 74,462 रुपए प्रति किलो के स्तर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने के दाम
अगर बात की जाए इंटरनेशनल मार्केट में तो 6:02 तक सोने की कीमतों में 0.62 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक सोना 13.36 डॉलर के घाटे पर कारोबार कर रहा था। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक औंस सोने की कीमत 2170.11 डॉलर की है। हालांकि अगर पिछले 7 कारोबारी दिनों की बात करते हैं तो तब से अब तक सोने की कीमतों में 164.75 डॉलर की तेजी देखने को मिली है और यह 8.16 प्रतिशत की तेजी से बढ़ा है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications