Aaj Ka Sone ka Bhav: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज बाजार बंद होने तक सोना 65,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वही मार्केट खुलते वक्त इसकी कीमत 65534 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। ऐसे में अगर देखा जाए तो मार्केट खुलने से बंद होने तक सोने की कीमत में 25 रु की तेजी देखने को मिली है। वहीं बात की जाए कल की तो मार्केट बंद होने पर सोना 65523 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कल शाम को मार्केट बंद होने तक सोने की कीमत 65523 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब थी। आज मार्केट खुलने पर इसमें 11 रुपए की तेजी देखने को मिली और यह 65534 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं शाम को मार्केट बंद होने तक इसमें 25 रुपए की और तेजी देखने को मिली है। इस हिसाब से कल के मार्केट बंद होने की तुलना में आज सोने की कीमत में कुल 36 रुपए की तेजी देखने को मिली है।

सोना 11 मार्च 2024 की क्लोजिंग के वक्त अपने ऑल टाइम हाइ पर था। उस समय सोने की कीमत 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इस हिसाब से गोल्ड इस समय अपने ऑल टाइम हाई के लेवल से 87 रुपए सस्ता बिक रहा है।
जानिए कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करते हैं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो यह 65,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि यह 65,534 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था।
इसके अलावा 99.5 की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की क्लोजिंग प्राइस 65,297 रुपए रही, जबकि यह 65,272 रुपए की कीमत पर खुला था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 60,052 पर बंद हुई, जो 60,029 रुपए पर खुला था।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत
18 कैरेट गोल्ड 49,150 रुपए की कीमत पर खुला था और मार्केट बंद होने पर भी इसकी कीमत 49,169 रुपए थी।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
वहीं 14 कैरेट सोना 38,352 रुपए के स्तर पर बंद हुआ जबकि इसकी ओपनिंग प्राइस 38,337 रुपए की थी।
जानिए सिल्वर प्राइस में आया कितना बदलाव
सोना आज जहां शांत रहा वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मार्केट खुलने पर चांदी 74,125 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने तक इसकी कीमतें 74,210 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने के दाम
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो इसमें सोना शाम 6:04 बजे तक 2162.68 अमेरिकी डॉलर प्रित औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने की कीमतों में 0.98 डॉलर तक की तेजी देखने को मिली है, जो की 0.5 प्रतिशत का उछाल है।
एमसीएक्स पर किस रेट पर हो रहा है सोने का व्यापार
एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में अगर सोने की बात की जाए तो, शाम 6:04 बजे तक यह 65,670 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसमें 75 रुपए की तेजी देखने को मिली है और यह 0.11 प्रतिशत की तेजी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications