MCX Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज 21 मई एक बार फिर से मजबूती देखने को मिल रही. जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से कीमतों में एक बार फिर जोश दिख रहा. क्योंकि डॉलर इंडेक्स में कमजोरी है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर भी सोने का भाव बढ़ गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट करीब 700 रुपए तक उछल गया है. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी बढ़त है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. MCX पर जून कॉन्ट्रैक्ट का सोना 650 रुपए से ज्यादा उछलकर 95526 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. फिलहाल 580 रुपए की मजबूती के साथ 95420 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. जबकि सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी बुधवार को एक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 360 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 97649 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

चांदी पर एक्सपर्ट का बुलिश नजरिया
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि चांदी कीमतों में लंबी अवधि से निवेश का बढ़िया मौका है. उन्होंने कहा कि अगले 12 महीने के नजरिए से MCX पर चांदी का भाव 125000 से 130000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है. इस लिहाज से चांदी अगले 12 महीने में निवेशकों को 30% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.
कॉमैक्स पर सोना-चांदी
जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के चलते सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं, डॉलर में कमजोरी के ट्रिगर्स से सोने की कीमतों में जोश है. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब पौना फीसदी उछलकर 3300 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. चांदी की कीमत भी 33.25 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications