Gold Silver Price: बुलियन मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. सोने और चांदी की कीमतों में 6 जून को तेजी दर्ज की जा रही. वायदा बाजार में शुक्रवार को दोनों की कीमतों बढ़त है. खासकर चांदी की कीमतों ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड रैली है. कल शाम तूफानी तेजी के बाद आज भी रैली देखने को मिल रही, जिसकी वजह ग्लोबल मार्केट में सिल्वर में जारी तेजी और इंडस्ट्रियल डिमांड है. सोना भी ग्लोबल ट्रेड टेंशन समेत अन्य फैक्टर्स से तेजी दिखा रहा.
चांदी में रिकॉर्ड तेजी, सोना भी चमका
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 105630 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा, जोकि सिल्वर का रिकॉर्ड हाई है. फिलहाल कीमतें 1150 रुपए उछलकर 105592 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. गोल्ड का रेट भी उछल गया है. सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 473 रुपए की मजबूती के साथ 98347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा, जोकि कारोबारी सेशन में 98378 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा.
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि कमजोर यूएस डेटा, फेड आउटलुक और ट्रेड वार्ता की वजह से सोने में उछाल देखने को मिल रहा. जॉबलेस क्लेम अक्टूबर 2024 के बाद सबसे ज्यादा है. इंपोर्ट घटने से अमेरिकी ट्रेड डेफिसिट भी कम रहा. इसके अलावा सर्विस PMI में गिरावट के संकेत दे रहा. साथ ही मार्केट के सेंटीमेंट को यूएस और चीन में फिर से शुरू होने जा रहे बातचीत से सपोर्ट मिल रहा.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि कल ट्रेड टेंशन घटने की वजह से सोने में कमजोरी देखने को मिली. लेकिन चांदी की कीमतों में 13 साल में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई. इसकी वजह सुधरता फंडामेंटल और टेक्निकल मोमेंटम है. उन्होंने कहा कि सोने के मुकाबले अंडरपरफॉर्म करने के बाद निवेशकों को अचानक चांदी आकर्षक नजर आ रही.
यूएस प्रेसिडेंट और चीन के प्रेसिडेंट की बीच ट्रेड विवाद सेटल करने को लेकर सहमति बन गई है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बहुत पॉजिटिव निष्कर्ष है. हालांकि, चीन की ओर से अलग बयान जारी किया गया. हालांकि, प्राइवेट पेरोल डाटा गिरना, वीकली यूएस जॉबलेस क्लेम्स में लगातार दूसरे वीक बढ़ना हलचल बढ़ा सकता है. गोल्ड और सिल्वर रेश्यो भी हाल के हाई से फिसल गए है, जोकि कल 94 पर आ गया है. आज यूएस नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगार आंकड़ों पर नजर रहेगी, जोकि सोने और चांदी के डायरेक्शन को तय करेंगे.
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के रेट्स
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 3390 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है, जोकि कल करीब 1 फीसदी गिर गया था. हालांकि, चांदी में तेजी बरकरार है, जोकि 13 साल के हाई पर कारोबार कर रहा है. कॉमैक्स पर फिलहाल चांदी सवा एक फीसदी की तेजी के साथ 36.20 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications