Sone Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों स्थिरता देखने को मिल रही है। आपको बताते चलें कि पिछले हफ्ते, डॉलर और ट्रेजरी पैदावार में गिरावट की वजह से सोने और चांदी में साप्ताहिक लाभ भी दर्ज किया गया है। इसका श्रेय अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 2024 में तीन दरों में कटौती के संकेत को दिया गया। ऐसा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2024 में तीन रेट कट के संकेत के बाद देखने को मिला है।
इस समय 24 कैरेट सोने की कीमत भारत में 62,510 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस पास है। जबकी फरवरी में एक्सपायरी वाला एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 62,100 रुपये के स्तर से थोड़ा नीचे है। इसके अलावा, स्पॉट गोल्ड लंदन में करीब 2,050 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर पहुंच गया था।

आपको बताते चलें की 18 से 22 दिसंबर के कारोबारी सप्ताह में सोने की कीमतें 60,500 रुपये से 64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 73,000 रुपये से 77,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम तक रहने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि रविवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,510 रुपये पर अपरिवर्तित रही, जबकि 10 ग्राम में 22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमतें भी 57,300 रुपये और 46,880 रुपए पर रहीं। इसके साथ ही साथ ही अगर बात की जाए चांदी की तो, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में भी पिछले दिन के मुकाबले कोई चेंज नहीं देखा गया और यह 77,700 रुपये ही बनी रही।
इसके अलावा फरवरी में एक्सपायर होने वाले प्रति 10 ग्राम एमएक्ससी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 62,077 रुपए बनी रही। यह प्राइस पिछले हफ्ते शुक्रवार को 62,192 रुपए के मुकाबले 115 रुपए या 0.18 प्रतिशत तक कम है। वहीं मार्च में एक्सपायर होने वाले चांदी की कीमतों में पिछले सेशन के मुकाबले प्रति किलोग्राम पर 110 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतों को 77,415 रुपए प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया है।
पिछले सप्ताह के अंत तक स्पॉट गोल्ड 2,045 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया था। जबकि अमेरिकी सोना वायदा 2,060 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा फेडरल फंड रेट के लिए टार्गेट रेंज को 5-1/4 से 5-1/2 प्रतिशत पर बनाए रखने के निर्णय के बाद इन कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई। आपको बताते चलें की प्रमुख फेड दरों को लगातार तीसरी नीति में 22 साल के उच्चतम स्तर पर रखा गया है। यह उम्मीदों के अनुसार ही था। हालाँकि, फेड द्वारा 2024 में कई दरों में कटौती का संकेत, कमोडिटी व्यापारियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला फैक्टर रहा।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि फेड द्वारा प्रमुख ब्याज दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने के बावजूद, टिप्पड़ियों ने 2024 में तीन कटौती की संभावना का संकेत दिया, जिससे कमोडिटीज में उछाल आया है। रिपोर्ट के अनुसार सोना 60,500-64,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 73000-77000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कीमत पर कारोबार करने की उम्मीद है।
ब्रोकरेज ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को बनाए रखने और मुद्रास्फीति में उम्मीद से अधिक तेजी से गिरावट के कारण 2024 में तीन दरों में कटौती के संकेत के बाद डॉलर और ट्रेजरी की पैदावार कमजोर होने से सोने में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications