नई दिल्ली, दिसंबर 22। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में फिर से कमजोरी दर्ज की गयी है। आज 22 दिसंबर को सोना एक बार फिर से नीचे फिसला है। सोने का रेट 48100 रु के करीब आ गए हैं। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61000 रु से कम हो गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
22 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 22 दिसंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 186 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48311 रु से गिर कर 48125 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 266 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61659 रु से गिर कर 61393 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 186 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47932 रु और 22 कैरेट वाला सोना 170 रु सस्ता होकर 44083 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 139 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36094 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 109 रु गिर कर 28153 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
क्या है सोना खरीदने का तरीका
सोने खरीदने का सबसे सीधा तरीका फिजिकल गोल्ड ज्वेलरी, गोल्ड बार या कॉइन खरीदना है। लेकिन ये इललिक्विड (जिन्हें तुरंत नहीं बेचा जा सकता) हो सकते हैं और इनकी सुरक्षा के लिए आपको सही जगह रखना होगा। सोने की कीमत को ट्रैक करने वाले ईटीएफ और म्यूचुअल फंड भी काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप खरीदना चाहें तो यह ऑप्शन अच्छा है।
गोल्ड ईटीएफ का फायदा
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications