Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में इन दिनों सोने के भाव में तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड अपने हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। गोल्ड रेट में इजाफा आने की वजह ईरान का इजराइल पर हमला भी माना जा रहा है।

इसका असर कई एसेट क्लास पर पड़ता दिख रहा है। गोल्ड और क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। आज भारतीय स्टॉक्स मार्केट्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण सोने के रेट नया रिकॉर्ड हाई बना सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 101680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101400 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92950 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 76260 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101680 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 101830 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 101680 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला, जब अमेरिका में एक और कमजोर महंगाई रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट ने संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने के दौरान अमेरिका में उत्पादक मूल्य मुद्रास्फीति (PPI) लगभग स्थिर रही, जो इस बात का संकेत है कि हालिया टैरिफ (आयात शुल्क) का असर अब तक उपभोक्ताओं और कारोबारों पर कीमतों के रूप में नहीं पड़ा है।
इसी बीच एक और रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर दिसंबर 2021 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह इस ओर इशारा करता है कि अब अमेरिकी बेरोजगारों को नई नौकरी पाने में ज्यादा समय लग रहा है।
इन आर्थिक संकेतकों के सामने आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमतों को 1.3% तक का लाभ मिला, हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण बढ़त थोड़ी कम हो गई।
बाजार के निवेशकों ने अब यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ऐसा होने की स्थिति में सोने जैसे गैर-ब्याजधारी परिसंपत्तियों को लाभ होता है, क्योंकि लोअर रेट्स की स्थिति में इनकी मांग बढ़ती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications