नई दिल्ली, जनवरी 31। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 31 जनवरी को सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट आज की बढ़त से 48000 रु के ऊपर आ गया है। आज सोने के उलट चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 61000 रु के नीचे पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
31 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 31 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 133 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47915 रु से चढ़ कर 48048 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8150 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 322 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61220 रु से गिर कर 60898 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 133 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47856 रु और 22 कैरेट वाला सोना 122 रु महंगा होकर 44012 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 100 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36036 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 78 रु चढ़ कर 28108 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
2021 में कितनी रही गोल्ड की डिमांड
कोविड महामारी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद, कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान भारत में सोने की मांग बढ़कर 797.3 टन हो गई, जिसका मूल्य 340,860 करोड़ रुपये रहा। ये दर्शाता है कि उपभोक्ता अभी भी सोने में अपना विश्वास कायम रखे हुए हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष (2020) में 188,280 करोड़ रुपये मूल्य के 446.4 टन सोने की मांग की तुलना में यह मूल्य के मामले में 81 प्रतिशत की वृद्धि है।
क्यों बढ़ी डिमांड
सरकार ने 2021-22 के केंद्रीय बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया था, जिससे लोग आधिकारिक चैनलों के माध्यम से देश में अधिक सोना आयात कर सकें। भारत, जो अपनी आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है, ने 2021 में 924.6 टन आयात किया, जिसका मूल्य 4.28 लाख करोड़ रुपये रहा। ये 2020 में 349.5 टन की तुलना में 165 प्रतिशत की वृद्धि है।


Click it and Unblock the Notifications