नयी दिल्ली। कार कंपनियां हर महीने नए-नए ऑफर पेश करती रहती हैं। कार कंपनियों की तरफ से अलग-अलग मॉडलों पर कैशबैक, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर दिए जाते हैं। अगस्त महीने के लिए भी कई कंपनियों की तरफ से कुछ खास ऑफर पेश किए गए हैं। मगर इस महीने 2 कार कंपनियों ने एक बेहद स्पेशल ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत आपको कार के साथ 1 लाख रु का सोना मिल सकता है। सोने के रेट इस समय आसमान छू रहे हैं, इसलिए 1 लाख रु का मूल्य का सोना मिलना वाकई दमदार ऑफर है। सोने के अलावा आपको अगस्त ऑफर में कार खरीदने पर 100 फीसदी तक कैशबैक भी मिल सकता है। जी हां, ये खास ऑफर पेश किया निसान इंडिया ने। आइए विस्तार से जानते हैं सोने और 100 फीसदी कैशबैक वाले ऑफर्स के बारे में।
निसान इंडिया के जोरदार ऑफर्स
निसान इंडिया ने अपने कार मॉडलों पर अगस्त ऑफर पेश किए हैं। निसान की तरफ से पेश किए गए ऑफर्स के तहत आपको इसकी कार खरीदने पर 100 फीसदी कैशबैक मिल सकता है। निसान के इस ऑफर के तहत जो लोग पूरे भारत में इसकी डीलरशिप से कार बुक करेंगे उनमें से एक लकी विनर को 100 फीसदी कैशबैक मिलेगा। वहीं निसान किक्स एसयूपी पर आपके पास अगस्त में 65000 रु तक के बेनेफिट लेने का मौका है। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल होगा।
1 लाख रु का सोना जीतने का मौका
डैटसन और निसान की कार खरीदने पर आपको 1 लाख रु का सोना जीतने का मौका मिलेगा। अगस्त में इन कंपिनयों की कार खरीदने वालों में से किसी लकी विनर को 1 लाख रु का सोना मिलेगा। विनर की घोषणा अगले महीने होगी। इसके लिए विजेता का चुनाव लकी ड्रॉ से किया जाएगा। बता दें कि डैटसन अपनी कारों पर और भी कई ऑफर्स लेकर आई है। आइए जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में।
मिल रहा 55000 रु तक का कैश डिस्काउंट
डैटसन अपनी कारों पर अगस्त महीने में 55000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। आपको डैटसन गो पर 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही इस कार पर आपको 10000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को 5000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दी जाएगी। डैटसन गो+ एमवीली पर 15000 रु का फ्लैट कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार पर 20000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। आखिर में रेडी-गो कार पर 30000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं, जिनमें 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल होगा।
मारुति की कारों पर अगस्त ऑफर
मारुति सुजुकी सेलेरियो पर 30,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं मारुति एस-प्रेसो को 25,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ऑल्टो 800 पर मिल रहे बेनेफिट में 18,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
इन कारों पर दमदार ऑफर
मारुति सुजुकी वैगन आर और ईको दोनों कारों पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं स्विफ्ट पर मिल रहे बेनेफिट में 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति की बेहद अधिक पसंद की जाने वाली डिजायर पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं विटारा ब्रेज़ा और अर्टिगा पर क्रमश: 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications