Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में इन दिनों लगातार सोने के भाव में गिरावट और उछाल का सिलसिला बना हुआ है एक बार फिर आज सोना सस्ता हुआ। सोने में निवेश करने वालों के सामने ये समय थोड़ा विचार वाला बना हुआ है क्योंकी तेजी और गिरावट निरंतर देखने को मिल रही है।

बढ़ती महंगाई और अमेरिकी लेबर मार्केट में आते स्थिर संकेतों के बीच अब कई फेडरल रिजर्व अधिकारी आगे और ढील देने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती हो चुकी है, जिससे बाजार को उम्मीद थी कि साल खत्म होने से पहले एक और कट मिल सकती है। लेकिन फेड अधिकारियों के हालिया बयानों ने इस उम्मीद को कमजोर कर दिया है।
पिछले महीने फेड ने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती जरूर की थी, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने उसी समय साफ कर दिया था कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियां अगले रेट कट का समर्थन नहीं करतीं। पॉवेल का कहना था कि फेड को आगे बढ़ने के लिए ठोस और भरोसेमंद आर्थिक डेटा चाहिए, और अभी वह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।
महंगाई अब भी फेड के लक्ष्य से ऊपर है और नौकरी बाजार पूरी तरह ढीला नहीं पड़ा है। इन दोनों कारणों से अधिकारी तेजी से पॉलिसी में बदलाव करने से बचना चाहते हैं। यही वजह है कि फेड की भाषा अब ज्यादा सतर्क दिख रही है और संकेत यह हैं कि निकट भविष्य में रेट कट की संभावना काफी कम हो गई है।
बाजार में भी अब माहौल बदल रहा है। जहां निवेशक पहले साल के अंत तक एक और कटौती की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब अनुमान है कि फेड "वेट एंड वॉच" यानी इंतजार करने की रणनीति अपनाएगा। फेड की प्राथमिकता अब महंगाई को स्थिर रखना और श्रम बाजार की स्थिति का गहराई से आकलन करना है, न कि जल्दबाजी में ब्याज दरें घटाना।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 127850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 128620 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 117200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 117900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 95890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 96470 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127850 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 117350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127850 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications