Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन वो थम गई है। सोमवार की तरह आज एक बार फिर भारी उछाल आया है। इन दिनों घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दर घटाने की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, डॉलर के स्थिर रहने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है। दरों में कटौती की अटकलें इस साल सोने के बढ़ते दामों की बड़ी वजह रही हैं।
हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी नौकरी बाजार में सुस्ती और उपभोक्ताओं की कमजोर भावनाओं से यह संकेत मिल रहा है कि फेड अगले महीने 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती पर विचार कर सकता है। इससे सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 126280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123820 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 115750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 113500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 94710 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92870 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 126280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 126430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 126430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 126430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 115900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 126280 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 112950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 125000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 1030 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 155370 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1679 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:46 मिनट तक 4,141.3 डॉलर रही है। इसमें 27.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.66 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:46 मिनट तक 50.98 डॉलर रही है। इसमें 0.64 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.28 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications