Gold and Silver rate today: सप्ताह के आखिरी दिन यानी शनिवार 22 नवंबर को बेंगलुरू में सोने के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। आज आपको 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड के लिए 115350 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इन दिनों सोने में निवेश करने के वालों को बहुत ज्यादा सोचना पड़ रहा है क्योंकी लगातार सोने के दाम में उछाल और गिरावट दर्ज की जा रही है। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और रेट कट की उम्मीदों के कम होने की वजह से सोने पर दबाव बढ़ गया है।

अमेरिकी बाजारों में इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चा फेडरल रिजर्व की आखिरी पॉलिसी मीटिंग की मिनट्स को लेकर है। निवेशकों को उम्मीद है कि इन मिनट्स में आगे की ब्याज दरों को लेकर कुछ साफ संकेत मिल सकते हैं।
अक्टूबर की मीटिंग में फेड ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इसके बाद ब्याज दरें 3.75% से 4.00% की रेंज में आ गई थीं। उस समय फेड ने इशारा दिया था कि आने वाले समय में और भी रेट कट देखे जा सकते हैं, ताकि ग्रोथ को सपोर्ट मिल सके और आर्थिक दबाव कम हो सके।
लेकिन मौजूदा आर्थिक हालात देखकर बाजार में यह चर्चा है कि फेड शायद अभी जल्दी किसी और कटौती की तरफ न बढ़े। महंगाई का स्तर अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं आया है और अमेरिकी जॉब मार्केट भी मजबूत बना हुआ है। ऐसे में फेड रुककर हालात का और इंतज़ार करने का फैसला ले सकता है।
इसी वजह से मिनट्स का रिलीज निवेशकों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर फेड का रुख सख्त दिखाई देता है, तो शेयर बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं अगर किसी तरह की नरमी के संकेत मिलते हैं, तो मार्केट में तेजी की वापसी भी देखी जा सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 125840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123940 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 115350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 113650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 94380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92990 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 125990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 115500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 115350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications