Gold and Silver rate today: नए साल की शुरुआत बेंगलुरू में सोने के भाव में भारी उछाल के साथ हुई है। गोल्ड में निवेश करने वालों को नई साल पर थोड़ा सोचना पड़ सकता है। पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है। सालाना आधार पर देखें तो गोल्ड ने करीब 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरे साल के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 80 फीसदी तक की तेज बढ़त दर्ज की गई, जो 1979 के बाद सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

इस तेजी के पीछे कई वजहें रहीं। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होने से निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को चुना। साथ ही आगे भी मौद्रिक ढील की उम्मीद ने सोने को और मजबूती दी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव ने भी गोल्ड की मांग बढ़ाई। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की ओर से बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी और गोल्ड ETF में बढ़ा निवेश भी कीमतों को सहारा देता रहा।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 135060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 134890 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 123800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 123650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 101290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101170 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 135210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 123950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 135060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 123800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 135283 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:19 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 164 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 235736 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:19 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 35 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications