Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज 1 दिसंबर को एक बार फिर सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इन दिनों सोने में निवेश करने वालों को कई बार सोचना पड़ रहा है क्योंकी गोल्ड रेट लगातार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

अगले महीने होने वाली US Fed की बैठक पर दुनियाभर के बाजारों की नजर टिकी हुई है। फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की यह बैठक 9 और 10 दिसंबर को होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका का जॉब मार्केट कमजोर दिख रहा है और महंगाई अभी भी एक जगह अटकी हुई है।
CME के FedWatch टूल के अनुसार, ट्रेडर्स दिसंबर में रेट कट की लगभग 85% संभावना मानकर चल रहे हैं। यानी बाजार पहले से ही मान चुका है कि इस बार फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हालांकि, निवेशक अभी भी सतर्क हैं क्योंकि फेड का बयान और कदम बाजार की दिशा तय करेंगे।
फेड की तरफ से ब्याज दर घटने की उम्मीद का सबसे बड़ा फायदा गोल्ड और सिल्वर को मिल सकता है। ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर होता है और निवेशक सेफ हेवन यानी सोना खरीदने की ओर बढ़ते हैं। इसी वजह से कमोडिटी मार्केट भी फेड की इस बैठक का इंतजार कर रहा है। अगर फेड रेट कट का संकेत देता है, तो सोने-चांदी के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:27 बजे 687 रुपए यानी 0.54 प्रतिशत रुपए उछलकर 127570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 123864 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123682 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 114669 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114486 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 94269 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94086 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.30 फीसदी या 12.63 डॉलर के तेजी के साथ 4,231.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:31 बजे 56.94 फीसदी या 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 0.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications