Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के भाव में तेजी बरकरार है लगातार दूसरे दिन यहां गोल्ड रेट में तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

महंगाई लगातार बढ़ रही है और दुनिया के कई हिस्सों में हालात साफ नहीं हैं। ऐसे माहौल में निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे विकल्प चुन रहे हैं, जिनमें जोखिम कम हो। इसी वजह से सोना और चांदी एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे उतार-चढ़ाव, अलग-अलग देशों के बीच तनाव और आर्थिक कमजोरी की आशंका से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। साथ ही, अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरें घटाने की उम्मीद भी सोने की कीमतों को मजबूती दे रही है। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो लोग सोने में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:30 बजे 513 रुपए यानी 0.37 प्रतिशत रुपए उछलकर 138398 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 130966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 130233 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 121254 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 120643 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 99691 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 99141 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 127500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 127150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 22300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 22300 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.24 फीसदी या 10.81 डॉलर की तेजी के साथ 4,488.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:53 बजे 72.22 फीसदी या 1.31 डॉलर की तेजी के साथ 1.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications