Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा इसके दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं लेकिन इन दिनों ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। मौजूदा तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच बढ़ते ट्रेड विवाद की आशंका मानी जा रही है।

दोनों पक्षों के बीच हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि इसका असर सिर्फ कारोबार पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और नाटो जैसे अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों पर भी पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय संसद अमेरिका-EU के बीच हुई पिछली ट्रेड डील पर दोबारा विचार कर सकती है और उसकी मंजूरी रोकने का कदम उठा सकती है।
वहीं दूसरी ओर डॉलर में कमजोरी, अलग-अलग देशों में बढ़ता राजनीतिक तनाव और भविष्य को लेकर अनिश्चित माहौल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में लोग जोखिम भरे निवेश से बचकर सुरक्षित विकल्पों की तलाश करते हैं। इसी वजह से सोना और चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है और इनके भाव नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:41 बजे 1202 रुपए यानी 0.79 प्रतिशत की रुपए गिरावट के साथ 151660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 144776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 142469 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 134052 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 131932 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 110172 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 108426 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 141600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 143700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 32500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 33000 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:50 मिनट तक 4,827.39 डॉलर रही है। इसमें 6.53 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रहा है। यह 0.14 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:50 मिनट तक 94.02 डॉलर रही है। इसमें 1.22 डॉलर की उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.32 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications