Dubai Gold Rate Today: दुबई में पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी और गिरावट का रुख बना हुआ है। 11 नवंबर मंगलवार को सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। भारतीय कमोडिटी बाजार के अलावा इंटरनेशनल लेवल पर भी सोने के भाव ने हाई बनाया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना लगातार मजबूत होती जा रही है। इसी बीच डॉलर के स्थिर बने रहने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने को अतिरिक्त सहारा मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इस साल सोने की कीमतों को ऊपर ले जाने का एक बड़ा कारण रही हैं।
हाल ही में जारी आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिका में रोजगार वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ रही है और उपभोक्ताओं का भरोसा भी कमजोर हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फेडरल रिजर्व आने वाले महीने में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशक भी अब सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर गोल्ड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:32 बजे 780 रुपए यानी 0.63 प्रतिशत रुपए उछलकर 124750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 119124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 116407 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 110249 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 107773 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 88610 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88610 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 115900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 113650 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15700 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.46 फीसदी या 18.89 डॉलर के उछाल के साथ 4,133.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:42 बजे 50.89 फीसदी या 0.55 डॉलर की तेजी के साथ 1.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications