Gold Price Prediction Next 25 Years; Gold Price In 2050: पिछले कुछ हफ्तों में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। डॉलर की कमजोरी, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions), टैरिफ के चलते बढ़ते तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता ने सोने की मांग को और बढ़ावा देने के साथ देश में त्योहारों और शादियों की मांग ने भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को बढ़ाने में भूमिका निभाई है।
हालांकि दिवाली के बाद से सोने के भाव में थोड़ी नरमी आई है। सोने का भाव 1.32 लाख रुपये प्रति ग्राम से अधिक के अपने ऑल टाईम हाई से नीचे 1.25 लाख रुपये के आसपास बुधवार (22 अक्टूबर) को कारोबार कर रहा है। सोने में निवेश करना दशकों से निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा ऑप्शन में से ऊपर रहा है। इसके पीछे सोने में मिलने वाला रिटर्न सबसे बड़ा फैक्टर है।

पिछले एक साल की बात करें तो सोने का भाव लगभग 70 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का बाव 79000 रुपये के आसपास था, लेकिन अब 22 अक्टूबर 2025 की तारीख में इसका भाव 1.25 लाख रुपये हो गया है। यानी एक साल में सोने का रेट लगभग 46,000 रुपये बढ़ा है।
वहीं, पिछले 25 वर्षों की बात करें तो सोने के भाव में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले 25 वर्षों में सोने ने औसतन 14.6% वार्षिक रिटर्न दिया है, जो किसी भी पारंपरिक बचत योजना या बैंक जमा से कहीं अधिक है। अगर यह रफ्तार जारी रहती है, तो अगले 25 साल में यानी 2050 तक सोने की कीमत इतनी अधिक हो जाएगी कि महज कुछ ग्राम सोना खरीदने के लिए लोगों को 1 करोड़ रुपये से अधिक चुकाने पड़ेंगे। तो चलिए कैलकुलेशन समझने की कोशिश करते हैं कि 2050 में 10 ग्राम सोने का रेट कितना हो सकता है...
आज के समय में 1 करोड़ रुपये में कितना सोना मिलेगा?
अगर कोई व्यक्ति आज, यानी 22 अक्टूबर 2025 में 1 करोड़ रुपये का सोना खरीदता है तो उसे लगभग 800 ग्राम सोना मिलेगा। 22 अक्टूबर 2025 को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.25 लाख रुपये है।
2050 में 1 करोड़ रुपये में कितना सोना मिलेगा?
अब अगर अगले 25 साल में सोने के भाव की बात करें तो इसके लिए यह देखना जरूरी है कि पिछले 25 वर्षों (2000-2025) में सोने में CAGR (वार्षिक वृद्धि दर) कितना रहा? आंकड़ों पर नज़र डालें तो अक्टूबर 2000 में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 4,400 रुपये थी, जबकि अब अक्टूबर 2025 में यह 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। यानी सोने की वार्षिक वृद्धि दर लगभग 14.5% रही है।
यदि यह मान लेते हैं कि अगले 25 साल में भी सोने के भाव में यही वृद्धि दर (14.5% CAGR) जारी रहेगा, तो 2050 में 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि 20250 में 1 करोड़ रुपये खर्च करने पर भी केवल 25 ग्राम ही सोना मिलेगा।
हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिर्फ एक अनुमान है। सोने की कीमतें ब्याज दरें, डॉलर की स्थिति, केंद्रीय बैंक की नीतियां और वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति जैसे कई घरेलू और वैश्विक कारकों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में सोने के भाव में गिरावट या बढ़ोतरी कुछ भी हो सकता है। इसलिए किसी भी तरह के निवेश से पहले किसी जानकार या वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications