Gold Price Today; 1 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: आज यानी नवंबर महीने की पहली तारीख को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में थोड़ी कमजोरी देखने को मिली जबकि इसके विपरित चांदी की कीमत में उछाल दर्ज हुई।

अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर बीते दिन हाजिर सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली थी। सोने की हाजिर कीमतें 0.5% गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं थीं। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर शुक्रवार (31 अक्टूबर) के मुकाबले थोड़ी कमज़ोरी देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज (शनिवार, 1 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,315 रुपये प्रति ग्राम है जो कि शुक्रवार के मुकाबले 28 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,290 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 25 रुपये प्रति ग्राम कमज़ोर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,240 रुपये प्रति ग्राम है जो शुक्रवार की तुलना में 21 रुपये नीचे है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,150 रुपये है जो कि शुक्रवार (31 अक्टूबर) के 1,23,430 रुपये के मुकाबले 280 रुपये कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,900 रुपये है जो कल के 1,13,150 रुपये के मुकाबले 250 रुपये नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 92,400 रुपये है जो शुक्रवार को दर्ज 92,610 रुपये की तुलना में 210 रुपये कमजोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी शुक्रवार को दर्ज 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले थोड़ी तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 152 रुपये प्रति ग्राम और 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो 1000 रुपये की बढ़त को दर्शाता है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो आज साप्ताबिक अवकाश के चलते ट्रेडिंग बंद है। ऐसे में शुक्रवार के बंद भाव की बाद करें तो एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 0.18% या 224 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,21,508 रुपये था। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.08% की उछाल के साथ 1,48,399 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,48,287 रुपये था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 1,22,325 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,20,628 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,50,000 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,47,500 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,315 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,290 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,240 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,300 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,275 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,225 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,338 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,310 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,435 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications